कहां है अलगाववादी नेता?



कश्मीर बाढ़ की भीषण तबाही का सामना कर रहा है... धरती का स्वर्ग पूरी तरह से नरक में तब्दील हो चुका है... लोगों के आंखों में आंसू और दिल में अपनों को खोने का गम है... भयंकर बाढ़ ने अबतक करीब 250 लोगों को निगल गया है.... तबाही में कश्मीरियों का आशियाना पानी में बह गए... घर तो बचा ही नहीं... खाने-पीने के भी लाले पड़ चुके है... इन सबके बीच अब सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि कश्मीर को अपना कहने वाले अलगाववादी नेता कहां है ?... जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की मांग करने वाले हुरियत के नेता कहां है ?.... भारत के मोस्ट वांटेड हाफिज सईद के साथ बैठने वाले यासिन मलिक कहां है ?...सैयद शाह गिलानी कहां है ?... हुरियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारुख कहां है ?....  क्या अब इन लोगों को कश्मीरियों की चिंता नहीं सता रही है ?... हूरियत जिस आर्मी को कश्मीरियों का दुश्मन बताते है वही आर्मी आज उनकी जान बचा रहे है... अपनी जान पर खेलकर बाढ़ से कश्मीरियों को निकाल रहे है... एयर फोर्स के जवान हेलिकॉप्टर से खोज-खोज को बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे है... उनके लिए कैंप की व्यवस्था के साथ ही खाना भी खिला रहे है... हेल्थ की जांच और दवाई का भी इंतजाम कर रहे है... वही जिस भारत को हूरियत कश्मीरियों का दुश्मन मानते है वही भारत कश्मीरियों के राहत बचाव के लिए तीनों सेनाओं को लगाया है...प्रधानमंत्री ने करीब 1000 करोड़ रुपए राहत के लिए दिए है... कश्मीरी भारत सरकार को धन्यवाद देते नहीं थक रहे है... अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या इस त्रासदी से निकलने के बाद कश्मीरी हुरियत के नेताओं को जवाब देंगे ?... क्या उनकी राजनीति पर विराम लगाएंगे ?...  

Comments

Popular posts from this blog

सेल्समैन ने सोच बदल दी...

रिश्तों की डोर